वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कोहरे से बिगड़ा लम्बी दूरी की गाड़ियों का परिचालन पटरी पर नहीं आ रहा है। खासकर नई दिल्ली रूट की ट्रेनें अन्य रेल खंडों की ट्रेनों की तुलना में ज्यादा विलम्बित चल रही हैं। बुधवार को नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 12 घंटे और नई दिल्ली-बलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 घंटे लेट रहीं। वाराणसी में सुबह आने वाली यह दोनों गाड़ियां रात लगभग आठ बजे पहुंचीं। यह ट्रेनें भी रहीं विलंबित फरक्का एक्सप्रेस 9 घंटे, शिवगंगा एक्सप्रेस 6.15 घंटे सद्भावना एक्सप्रेस 5 घंटे, लिच्छवी एक्सप्रेस 4.50 घंटे बेगमपुरा एक्सप्रेस 4.30 घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस 4 घंटे काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 4 घंटे, वंदेभारत 4.30 घंटे कई ट्रेनें दो से तीन घंटे के विलंब से गुजरीं एयरपोर्ट पर 16 उड़ानें रद, आठ देर से आए एयरपोर्ट पर बुधव...