लखीमपुरखीरी, मई 3 -- ईसानगर क्षेत्र के चपकहा गांव में तेज आंधी के दौरान गिरे जामुन के पेड़ के नीचे दबकर भैंस की मौत हो गई है। भैंस मालिक को भी चपेट में आने से हल्की चोटें आई हैं। वहीं दुकान के लिए रखा एक खोखा नष्ट हो गया है। क्षेत्र के चपकहा गांव में जमदरी सेंटर के पास सगे भाइयों सूरजलाल,सोनेलाल और रामकुमार के घर बने हैं। सामने सड़क के दूसरी ओर एक जामुन का पेड़ लगा था। रविवार सुबह तेज आंधी में जामुन का पेड़ लुढ़क गया। पेड़ के नीचे सूरजलाल की एक भैंस दब गई। सूरजलाल भी पेड़ की चपेट में आ गए।पास पड़ोस के लोगों सूरज लाल को बाहर निकाल लिया। सूरजलाल को हल्की चोटें आई हैं। भैंस देर तक पेड़ के नीचे ही दबी रही जिससे मौत हो गई है। वहीं पास रखा एक लकड़ी का खोखा नष्ट हो गया और तीनो भाइयों के घरों का भी आंशिक नुक्सान हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...