मेरठ, जनवरी 31 -- मेरठ यूजीसी रेगुलेशन पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद संगठनों का विरोध शुक्रवार को भी जारी रहा। मेरठ में राजपूत महासभा ने सांसद अरुण गोविल को ज्ञापन सौंपा, जबकि त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रेगुलेशन का विरोध किया। संगठनों ने कहा यूजीसी का यह रेगुलेशन सोची-समझी साजिश के तहत बनाया गया। उन जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिन्होंने समाज को तोड़ते हुए युवाओं में जातिगत भेदभाव की खाई को चौड़ा करने की कोशिश की। राजपूत महासभा अध्यक्ष अनूप राघव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सांसद अरुण गोविल को ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित ज्ञापन में दोषियों की पहचान की अपील की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा प्रस्तावित यूजीसी बिल उच्च शिक्षा की स्वायत्तता, योग्यता आधारित व्यवस्था एवं समान अवसर ...