सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद भी अड़े ट्रंप, US में बर्थराइट सिटीजनशिप पर फिर लगाई रोक
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'बर्थराइट सिटीजनशिप' यानी जन्म से मिलने वाली नागरिकता पर एक बार फिर रोक लगा दी है। ट्रंप ने बर्थराइट सिटीजनशिप पर रोक लगाने के लिए 2 नए सख्त सरकारी आदेशों पर दस्तखत किए हैं। बता दें कि इससे पहले भी ट्रंप ने इस तरह की कोशिशें की थीं। हालांकि तब अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने उनके आदेश को रद्द कर इसे असंवैधानिक बताया था। अब ट्रंप ने एक बार फिर इससे जुड़े आदेश को मंजूरी दे दी है। इससे पहला वाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप इस कानून को लेकर अपनी नाराजगी दोहराते नजर आए। उन्होंने 30 जून के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा, "जन्मजात नागरिकता को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। मामला बेहद करीबी था, लेकिन फैसला बहुत गलत आया। इसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.