नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। उनकी 20 दिन की परोल आज यानी मंगलवार को खत्म हो रही है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए परोल बढ़ाने की याचिका फाइल की थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने परोल बढ़ाने से इनकार कर दिया है। मंगलवार शाम 5 बजे तक उन्हें जोधपुर जेल में सरेंडर करना होगा। इससे पहले आसाराम ने बीमार पत्नी से मिलने जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका फाइल की थी जिसे कोर्ट ने खारिज करदिया था। जस्टिस बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने 85 वर्षीय आसाराम के वकील को जमानत याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी। पीठ ने कहा कि आसाराम को जोधपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में राजस्थान उच्च न्यायालय ने पहले ही 26 अक्टूबर तक पैरोल दी हुई है। यह भी पढ़ें- वोटर लिस्ट मे...