नई दिल्ली, मार्च 27 -- आम आदमी पार्टी के तमाम नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दिए एक बयान पर बुरी तरह भड़क गए हैं। उनके बयान का वीडियो शेयर करते हुए AAP नेताओं ने दावा किया कि संवैधानिक पद पर बैठी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कोर्ट के सेट हो जाने की बात कही है। AAP नेताओं ने कहा कि सीएम ने यह बात दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी नेता मनीष सिसोदिया के बारे में आए कोर्ट के फैसले को लेकर कही। जिसके बाद इस मुद्दे को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से दखल देने और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ सख्त ऐक्शन लेने की मांग की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा, 'संवैधानिक पद पर बैठीं रेखा गुप्ता जी ने यह बयान दि...