नई दिल्ली, जुलाई 15 -- सुप्रीम कोर्ट के भीतर जजों के सामने हंगामा करने और देश के मुख्य न्यायाधीश को गाली देने वाले लॉ के दो छात्रों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों के रूप में हुई है। एक का नाम प्रबल प्रताप सिंह है, जो कि तीसरे वर्ष का छात्र। दूसरे का नाम चंद्र भान है जो दूसरे वर्ष का छात्र। आपको बता दें कि इन्होंने एक केस की सुनवाई के दौरान देश के मुख्य न्यायाधीश को गाली भी दी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह प्राथमिकी सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा में तैनात स्टाफ के बयान के आधार पर दर्ज की गई है। यह पूरी घटना 10 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट...