लखनऊ, सितम्बर 2 -- 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगति के विरोध में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने लखनऊ में बुधवार को विधानसभा घेराव का प्रयास किया। केकेसी स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क से विधानसभा की ओर बढ़ रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। इसके बाद अभ्यर्थी सड़क किनारे बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने अभ्यर्थियों को बसों में बैठाकर ईको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। दरअसल, कुछ अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। आठ सिंतबर को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई होनी है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा कि 2018 में शुरू हुई 69000 शिक्षक भर्ती के परिणाम में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ बड़े स्तर पर अन्याय हुआ। उनका आरोप है कि आरक्षण नियमों का ...