कुशीनगर, जुलाई 29 -- कुशीनगर। निज संवाददाता शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता व गायत्री शक्ति पीठ पडरौना के मुख्य ट्रस्टी आरके सिंह की सुपौत्री व डॉ. आशुतोष सिंह की पुत्री कुमारी स्वाति सिंह सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली में रिसर्च एसोसिएट के पद पर नियुक्त की गई हैं। उनका चयन सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश के अधीन रिसर्च एसोसिएट के पद के लिए चयनित किया गया है।स्वाति सिंह ने सिद्धार्थ लॉ कॉलेज देहरादून से एलएलबी उत्तीर्ण किया है। उन्होंने एलएलबी अंतिम वर्ष में अध्ययन के दौरान अपने चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें उन्होंने प्रारंभिक व मुख्य लिखित परीक्षा उत्तीर्ण किया। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जजेज की बेंच द्वारा किये गए दो बार वृहद साक्षात्कार के बाद स्वाति सिंह सुप्रीम कोर्ट में रिसर्च एसोसिएट के पद पर चयनित हुई। शहर के सेंट थ्रेसेस इंटर क...