सुप्रीम कोर्ट में मुख्तियार अहमद की याचिका खारिज
शाहजहांपुर, मई 27 -- मीरानपुर कटरा। नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष मुख्तियार अहमद को सुप्रीम कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा कसाना के शपथ ग्रहण पर रोक की याचिका खारिज हो गई है। पिछले वर्ष विरोधी उम्मीदवारों की याचिका पर जनपदीय न्यायालय ने नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष मुख्तियार अहमद को अपराधिक इतिहास छिपाकर चुनाव लड़ने के आरोप में हटा दिया था। राज्य निर्वाचन आयोग ने रिक्त पद का उप चुनाव कराया। डा. पूजा कसाना चुनाव जीत गयीं। अभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष का शपथ ग्रहण नहीं हुआ है। मुख्तियार अहमद ने उच्च न्यायालय में निचली अदालत के आदेश के विरुद्ध अपील की थी। वहां से कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद अपील के निस्तारण तक नवनिर्वाचित अध्यक्ष के शपथ ग्रहण पर रोक के लिए मुख्तियार अहमद ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.