नई दिल्ली, अगस्त 19 -- बिहार सरकार ने छात्र आंदोलन के दौरान सीवान में एके-47 से फायरिंग की बात कबूली है। सुप्रीम कोर्ट में दिए गए हलफनामे में राज्य सरकार ने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान एक सिपाही ने एके-47 से चार राउंड गोलियां चलाई थी। सम्राट सरकार ने अदालत को इसकी वजह भी बताई। सरकार का कहना है कि एके-47 से सिर्फ हवा में फायरिंग की गई थी। उसकी गोली लगने से कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ था। इस मामले की जांच अभी चल रही है। उस सिपाही को गलत आचरण के चलते निलंबित कर दिया गया। बिहार सरकार ने पिछले महीने नीट पेपर लीक को लेकर हुए छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस बर्बरता के आरोप वाली जनहित याचिकाओं पर अपना जवाब दाखिल किया। इसमें सरकार ने कहा कि आंदोलन के दौरान जो तीन प्रदर्शनकारी घायल हुए थे, वे एके-47 राइफल से चली गोली की वजह से घायल नहीं हुए थे। ना ही...