नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- सुप्रीम कोर्ट में बच्चे की कस्टडी को लेकर चल रहे मामले के बीच रूस भागने वाली महिला के मामले में शनिवार को रूसी दूतावास ने जवाब दिया है। दूतावास की तरफ से कहा गया कि बच्चे के साथ भारत छोड़कर भागी रूसी महिला को लेकर दूतावास लगातार भारतीय अधिकारियों के संपर्क में है। गौरतलब है कि रूसी दूतावास की यह प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद आई है, जिसमें अदालत ने सवाल किया था कि कथित तौर पर महिला को भगाने में शामिल रूसी दूतावास के अधिकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ क्यों नहीं की गई। रूसी नागरिक विक्टोरिया बसु से जुड़े मामलों में मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए रूसी दूतावास ने कहा कि यह रिपोर्ट्स वास्तविकता से मेल नहीं खाती हैं। यह केवल अटकलों पर आधारित हैं। इसके अलावा रूसी दूतावास की तरफ से जारी बयान में कहा गया, वह ...