सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में गौरव भाटिया चौथे नंबर पर रहे, प्रदीप राय बने नए अध्यक्ष
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- देश की सर्वोच्च अदालत के वकीलों के सबसे प्रतिष्ठित संगठन सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय को नए अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया है। मंगलवार को हुए चुनाव के नतीजे देर रात घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए राय को कुल 822 वोट मिले। इस चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता और बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया चौथे स्थान पर रहे। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप राय और अन्य पदाधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। सीजेआई ने कहा कि न्यायपालिका और बार के बीच संबंधों में निकटता तथा आपसी तालमेल बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि दोनों पक्षों को मिलकर काम करना चाहिए ताकि न्याय व्यवस्था और मजबूत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.