नई दिल्ली, मई 12 -- CM Vijay Thalapathy: तमिलनाडु में ऐतिहासिक जीत हासिल करके सत्ता हासिल करने वाले विजय और उनकी पार्टी तमिल वेत्री कड़गम (TVK) की एक वोट की लड़ाई अभी भी जारी है। बुधवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट के पहले मद्रास हाई कोर्ट ने तिरुपत्तरू विधानसभा में एक वोट से जीत हासिल करने वाले टीवीके प्रत्याशी श्रीनिवास के विश्वास मत वोटिंग में शामिल होने से रोक लगा दी थी। इस फैसले के खिलाफ टीवीके विधायक श्रीनिवास ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिस पर कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई करने की सहमति दे दी है। बता दें, विजय के लिए यह एक वोट इसलिए भी जरूरी है क्योंकि विपक्षी पार्टियां लगातार उन्हें समर्थन दे तो रही हैं, लेकिन पहले ही दिन से लगातार आलोचना कर रही हैं। टीवीके की तरफ से वकील अभिषेक सिंघवी ने याचिका दाखिल की। सुप्रीम कोर्ट ने इस ...