नई दिल्ली, जून 13 -- बाजार नियामक सेबी ने सहारा इंडिया कमर्शियल कॉरपोरेशन लिमिटेड (SICCL) मामले में सैट के आदेश को चुनौती दी है। यह चुनौती सुप्रीम कोर्ट में दी गई है। यह मामला प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) के आदेश से जुड़ा है। इस आदेश में सैट ने चार प्रबंधकों और कंपनी सचिव को राहत दी थी। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की इस याचिका पर प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति वी मोहना की अवकाशकालीन पीठ 18 जून को सुनवाई करेगी।क्या था सैट का आदेश? सैट ने नौ मार्च को अपने आदेश में कहा था कि 1998 से 2008 के बीच SICCL द्वारा जारी वैकल्पिक पूर्ण परिवर्तनीय डिबेंचर (ओएफसीडी) पब्लिक ऑफर के दायरे में आते हैं, लिहाजा वे सेबी के नियामकीय अधिकार क्षेत्र में आते हैं। सैट ने कहा था कि कंपनी ने इस अवधि में करीब 1.98 करोड़ निवेशकों से लगभग ...