दरभंगा, अप्रैल 14 -- दरभंगा। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दरभंगा के हराही, दिग्घी और गंगासागर तालाबों के किनारे मिट्टी भराव और अतिक्रमण पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित प्राधिकारियों से जवाब तलब किया है। वृत याचिका (सिविल) पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने तीनों तालाबों को जिस तरीके से भरा जा रहा है और उन पर अतिक्रमण किया जा रहा है, उस पर आश्चर्य और चिंता व्यक्त की। न्यायालय ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई की तिथि दो मई निर्धारित की है। यह याचिका तालाब बचाओ अभियान की ओर से दायर की गई है। यह भी पढ़ें- पोखर पर अतिक्रम पर बिहार से जवाब मांगा इसकी पैरवी अधिवक्ता कमलेश कुमार मिश्रा ने की। उनके साथ अधिवक्ता रेणु और स्वागत भी थे। यह भी पढ़ें- तालाबों के अस्तित्व पर उत्पन्न हु...