देवघर, मई 1 -- देवघर। झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि 30 अप्रैल केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व, सम्मान और अधिकारों की ऐतिहासिक जीत का प्रतीक है। यह दिन हमें सिखाता है कि संगठित संघर्ष और अटूट एकता के बल पर हम किसी भी चुनौती को परास्त कर सकते हैं। यह ऐतिहासिक उपलब्धि ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन के दृढ़ संकल्प और कर्मचारियों की एकजुटता का परिणाम है।

आंदोलन की उत्पत्ति एनआईटी का गठन भारत सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के 1 सितंबर 1987 के निर्देश पर किया गया था। जिसने इस आंदोलन को निर्णायक दिशा प्रदान की। एआईआरआरबीईए ने वर्ष 1983 में एक सशक्त याचिका दायर कर इस संघर्ष को गति दी और न्याय के मार्ग को प्रशस्त किया। बाद के वर्षों में जब महालिक समिति के माध्यम से इस ऐत...