नई दिल्ली, मई 27 -- प्रचंड गर्मी के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों से मामलों की ऑनलाइन सुनवाई में शामिल होने की अपील की। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ भीषण गर्मी के कारण दिल्ली की सभी अदालतों को ऑनलाइन सुनवाई करने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी। पीठ ने कहा कि दिल्ली में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और ऐसे में वरिष्ठ सदस्यों के लिए सार्वजनिक परिवहन से कोर्ट आना शायद सुविधाजनक न हो तो ऑनलाइन सुनवाई सबसे अच्छा विकल्प है। पीठ ने कहा कि हम याचिकाकर्ता द्वारा की गई पहल की सराहना करते हैं। यह भी पढ़ें- ना-ना; आदेश जारी नहीं कर सकता, 50 डिग्री तक पहुंचा तापमान तो टेंशन में आ गए CJI सूर्यकांत, क्या बोले? हाल...