नई दिल्ली, मई 8 -- सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) द्वारा पारित एक प्रस्ताव को जनहित याचिका मानते हुए एक मामला दर्ज किया। यह कदम बार एसोसिएशन द्वारा उस घटना पर चिंता जताने के बाद उठाया गया, जिसमें कथित तौर पर आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के एक जज ने प्रक्रियागत चूक के चलते एक युवा वकील को 24 घंटे की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। शीर्ष अदालत की वेबसाइट के अनुसार, इस मामले की सुनवाई के लिए अंतरिम तौर पर 15 मई की तारीख निर्धारित की गई है। बार एसोसिएशन ने छह मई को हाईकोर्ट के आदेश पर हैरानी जताते हुए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से घटना का संज्ञान लेने का आग्रह किया था। यह भी पढ़ें- 'मेरे चैंबर से बाहर निकल जाओ...' CJI सूर्यकांत को पड़ी थी सीनियर जज की डांट; बदल गई जिंदगी एससीबीए अध्यक्ष विकास सिंह के माध्यम से जारी ...