अलीगढ़, जनवरी 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यूजीसी एक्ट को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए स्टे आदेश का यूजीसी एक्ट विरोध संघर्ष मंच ने स्वागत किया। शुक्रवार को मंच ने अपने सभी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया। प्रस्तावित मशाल जुलूस को स्थगित करते हुए मंच के सभी पदाधिकारी धर्म समाज महाविद्यालय पर एकत्र हुए और सुप्रीम कोर्ट के स्टे के लिए आभार व्यक्त किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शिब्बो ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। अरविंद पंडित ने कहा कि "यह लड़ाई शिक्षा और छात्रों के भविष्य की है। हम सभी एक हैं और अपना मांग पत्र जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार तक भेजा जाएगा। क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ठा. शैलेंद्र सिंह ने कहा कि अगला न्याय...