मुंगेर, मई 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। उच्चतम न्यायालय में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए समाधान समारोह- 2026 के तहत अभियान शुरू हो गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर इस पहल में मध्यस्थता के जरिए पक्षकारों के बीच सहमति बनाकर विवाद सुलझाने का प्रयास कर रहा है। 21 अप्रैल से शुरू इस अभियान के तहत लंबित मामलों की सूची पक्षकारों को दी जा रही है और पूर्व-सुलह बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जहां प्रशिक्षित मध्यस्थ कानूनी सहायता देंगे। पक्षकार ऑफलाइन या ऑनलाइन शामिल हो सकते हैं। इसकी जानकारी देते हुए डीएलएसए सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि, आगामी 21 से 23 अगस्त तक सर्वोच्च न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत आयोजित होगी, जिसमें सहमति से मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए पक्षकारों को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्...