बागपत, अक्टूबर 8 -- बागपत। सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार के चालक अजय की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर एक आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं मुख्य आरोपी लवदीप अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो विशेष टीमें आसपास के जिलों में दबिश दे रही हैं। चांदीनगर थाना क्षेत्र के गढ़ी कलंजरी गांव का अजय को गत दो अक्टूबर को गांव का ही लवदीप और पुरनपुर नवादा निवासी अमित पार्टी करने के बहाने अपने साथ ले गए थे। इसके बाद अजय वापस नहीं लौटा। परिजनों की तहरीर देने के बाद पुलिस ने अमित को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: लापरवाही पर दरोगा निलंबित, थानेदार को दूसरे थाने की कमान इसके बाद मंगलवार को अमित की निशादेही पर पुलिस ने जंगल से अमित का शव बरामद किया था। अमित ने पूछताछ में बताया था कि उसने लवदीप के...