उन्नाव, अगस्त 1 -- शुक्लागंज। सुप्रीम कोर्ट द्वारा कोयला घोटाले में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को बरी किए जाने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। इंदिरा नगर में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।कांग्रेस के मयंक बाजपेयी ने कहा कि बीजेपी ने मनमोहन सिंह को झूठे आरोपों में बदनाम किया, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि उनकी सरकार में कोई कोयला घोटाला नहीं हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री और बीजेपी से माफी मांगने की मांग की। बाजपेयी ने कहा कि मनमोहन सिंह सत्य व सादगी की मिसाल थे, इतिहास उन्हें सम्मान देगा। वहीं, पंडित नेहरू पर अभद्र टिप्पणी के लिए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे से भी माफी की मांग की गई। यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट के फैसले से डॉ. मनमोहन सिंह बेदाग साबित : पिंकू इस मौके पर संजय सिंह, बाबूलाल गुप्ता, वि...