नई दिल्ली, फरवरी 21 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को लेकर अपनी अमेरिका फर्स्ट नीति को और कड़ा कर दिया है। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति के व्यापक रेसिप्रोकल टैरिफ को असंवैधानिक करार दिए जाने के बावजूद ट्रंप ने साफ किया है कि भारत के साथ हुए हालिया व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं होगा। ट्रंप ने बड़े स्पष्ट शब्दों में कहा, "कुछ नहीं बदलेगा। भारत हमें टैरिफ देगा, लेकिन हम उन्हें कोई टैरिफ नहीं देंगे।" ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंधों को शानदार बताते हुए कहा कि पूर्व में भारत व्यापार के मामले में अमेरिका का फायदा उठा रहा था, जिसे उन्होंने अब बदल दिया है। ट्रंप के अनुसार, "पीएम मोदी एक महान व्यक्ति हैं, लेकिन वे व्यापारिक सौदों के मामले में पिछले अमेरिकी नेतृत्व से कहीं ...