सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश चंद्रशेखर पहुंचे देवघर
देवघर, सितम्बर 12 -- सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश चंद्रशेखर का आगमन शनिवार को उच्च न्यायालय अतिथि गृह देवघर में हुआ। इस दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया व पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर द्वारा पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार व संबंधित अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। वहीं संध्या बेला में न्यायाधीश बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ का शृंगार दर्शन आशीर्वाद लिया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: मां छिन्नमस्तिका के दरबार में पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश चंद्रशेखर, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.