नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- प्रभात कुमार नई दिल्ली।राजनीति के अपराधीकरण पर लगाम लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2018 और 2020 में जारी दिशा-निर्देशों के बावजूद राजनीतिक दल चुनाव में आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को टिकट देने में परहेज नहीं कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में कोई भी राजनीतिक दल पीछे नहीं है। बड़े राजनीतिक दलों ने 80 फीसदी तक आपराधिक छवि वाले लोगों को टिकट दिया है।भारतीय राजनीति और चुनाव पर बेहद बारीकी से नजर रखने वाली गैर सरकारी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) द्वारा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए हलफनामों के विश्लेषण के आधार पर तैयार रिपोर्ट में किया गया है। यह भी पढ़ें- 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, एसपी को भी ...