नई दिल्ली, जुलाई 20 -- केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया। इस विधेयक के पास होने के बाद सर्वोच्च अदालत में जजों की संख्या बढ़ जाएगी। प्रस्तावित कानून केंद्र द्वारा जारी उस अध्यादेश की जगह लेगा जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 33 से बढ़ाकर 37 की गई थी। मंत्री मेघवाल ने विपक्ष द्वारा नीट पेपर लीक और राम मंदिर दान में कथित गड़बड़ी को लेकर हंगामे के बीच यह विधेयक पेश किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत में लंबित मामलों का बोझ कम करने के लिए न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाना सबसे जरूरी और व्यावहारिक उपाय है। यह भी पढ़ें- भारत में कब-कब बढ़ी सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या, आज फिर पेश होगा बिल; जानें पूरी डिटेलकेंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के...