मेरठ, मार्च 10 -- सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जाने वाली अनुपालन रिपोर्ट के लिए आवास एवं विकास परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रमुख सचिव आवास एवं आवास आयुक्त कार्यालय से अनुपालन रिपोर्ट दाखिल की जानी है। इसके लिए परिषद के मेरठ सर्किल की तरफ से इस मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी ली जा रही है। 15 मार्च तक कोर्ट में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल की जानी है। सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल मार्केट के बाकी अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए परिषद को 6 सप्ताह का समय दिया था लेकिन परिषद की तरफ से व्यापारियों को नोटिस तो जारी कर दिए गए और लेकिन कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं किया जा सका है। इस बीच परिषद की तरफ से उन सभी व्यापारियों से भू उपयोग परिवर्तन की धनराशि जमा कराए जाने के लिए नोटिस जारी किए गए है, जिन्होंने इसके लिए आवेदन कि...