आगरा, जनवरी 29 -- सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगाने के आदेश का जनमंच ने स्वागत किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच ने गुरुवार को दीवानी चौराहा स्थित भारत माता की प्रतिमा पर एकत्रित होकर कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि यूजीसी बिल जनहित में नहीं है। सरकार से इस बिल को समाप्त करने की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक भारद्वाज, चौधरी अजय सिंह, चौ. हरदयाल सिंह, गिर्राज रावत, विशाल चौधरी, राजवीर सिंह यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...