मेरठ, अप्रैल 7 -- मेरठ। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद 44 आवासीय भवनों में चल रहे व्यवसायिक गतिविधियों को सील करने को लेकर आवास विकास पूरी तरह से तैयार है। आवास विकास कार्यालय में पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ ही विभाग की टीम मौजूद है। आवास विकास के अधिकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी प्राप्त होते ही सीलिंग की कार्रवाई तुरंत कर दी जाएगी। इसके लिए प्रशासन से मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स भी उपलब्ध हो चुका है। अब आगे की कार्रवाई लिखित में आदेश के बाद होगा,क्योंकि बार-बार संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी यह सवाल उठा रहे हैं कि सीलिंग का आप आदेश दिखाएं। इस कारण अब आवास विकास के अधिकारी को जैसे ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति उपलब्ध होगी तो 44 निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.