प्रयागराज, जनवरी 29 -- प्रयागराज। यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से लगाई गई रोक का राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने संवैधानिक दायित्वों से भटक गई है। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीति अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो जैसी है, जिससे जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से हटाया जा सके। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का शहर कांग्रेस अध्यक्ष फुजैल हाशमी, पूर्व विधायक विजय प्रकाश, सुधाकर तिवारी, मुकुंद तिवारी, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, संजय तिवारी, हसीब अहमद, राकेश पटेल, राजेश यादव, अनूप त्रिपाठी, राम मनोरथ सरोज, मानस शुक्ला आदि ने फैसले का स्वागत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.