नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- कोलकाता से सटे साल्ट लेक इलाके में सोमवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। भारी बारिश के बीच भी हजार से ज्यादा शिक्षक हाथों में तख्तियां लिए, नारे लगाते हुए राज्य शिक्षा विभाग के मुख्यालय बिकाश भवन के बाहर जमा हो गए। ये सभी वो शिक्षक हैं जिनकी नौकरी अदालती फैसलों की वजह से चली गई थी और अब वे सरकार से एक ही मांग कर रहे हैं कि भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। दरअसल यह पूरा मामला 2016 के स्कूल सर्विस कमीशन यानी एसएससी परीक्षा से जुड़ा है, जिसके जरिए हजारों उम्मीदवारों को शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी के तौर पर नियुक्त किया गया था। लेकिन 2024 में कलकत्ता हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां पाईं और 25,753 नियुक्तियों को रद्द कर दिया। पीड़ित पक्ष इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे...