मेरठ, मार्च 12 -- सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते सेंट्रल मार्केट के व्यापारी भू उपयोग परिवर्तन शुल्क जमा नहीं करा रहे हैं। कई दिन पहले नोटिस मिलने के बावजूद अभी तक किसी भी व्यापारी ने बैंक में शुल्क जमा न हीं कराया है। व्यापारियों की नजर इसी महीने सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकी हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने गत 27 जनवरी को सभी अवैध निर्माणों को धवस्त करने के साथ ही 6 सप्ताह के अंदर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। आवास एवं विकास परिषद ने सेंट्रल मार्केट के उन 80 व्यापारियों को राहत दी है, जिन्होंने भू उपयोग परिवर्तन के लिए आवेदन किए थे। परिषद ने इन व्यापारियों को भू उपयोग परिवर्तन शुल्क जमा कराने के लिए नोटिस जारी किए हैं लेकिन एक सप्ताह बाद भी किसी व्यापारी ने भू उपयोग परिवर्तन शुल्क जमा नहीं कराया है। इस बारे में परिषद के वास्त...