कन्नौज, दिसम्बर 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर की आवास विकास कॉलोनी की सुप्रभाष अकेडमी में क्रिसमस का पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को लाल रंग के गुब्बारों, झालरों और क्रिसमस ट्री से आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण उत्सवी हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। छात्रों ने नृत्य, संगीत और भजनों के माध्यम से प्रभु ईसा मसीह की महिमा का गुणगान किया तथा एकता, शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। रूहान और श्रेयांश ने सांता क्लॉज की मनमोहक वेशभूषा में डांस प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। श्रेयांशी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। हर्षित ने सांता क्लॉज बनकर बच्चों को टॉफी और चॉकलेट बांटे, जिससे बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.