सीतामढ़ी, अप्रैल 26 -- सुप्पी। एलटीएफ प्रभारी ने पुलिस जवानों के साथ गश्ति के दौरान थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव के बौद्धि माता मंदिर के समीप चार अलग-अलग बाइक पर झोला में रखकर ले जा रहे 329 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ चार धंधेबाजों का गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के कोठिया राय गांव निवासी मधुरेन्द्र कुमार, कंसारा गांव निवासी रजनीश कुमार एवं जुलेश दास, घरवारा गांव निवासी रजनीश कुमार चौधरी के रूप में की गयी है।थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत सुप्पी थाना में एफआईआर दर्ज की गयी है। जिसमें गिरफ्तार चारों शराब धंधेबाजों को आरोपित करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में सीतामढ़ी भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- तस्करी के 450 लीटर शराब के साथ सात तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...