भागलपुर, अप्रैल 10 -- प्रतापगंज से सुपौल से विजयराज छाजेड़ की रिपोर्ट पिछले एक सप्ताह से मौसम का रुख अचानक बदल गया है। कभी बारिश, तो कभी तेज धूप और बढ़ती गर्मी के कारण तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। इस बदलाव का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. ललित कुमार ने बताया कि मौसम में इस तरह के परिवर्तन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे वायरस तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। अस्पताल में इन दिनों बुखार, डायरिया, पेट दर्द, उल्टी, कमजोरी और खुजली जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। तेज बुखार से पीड़ित मरीज भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिनमें बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.