सुपौल, अप्रैल 26 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि कृषि विभाग ने रबी 2025-26 अन्तर्गत मार्च माह के तीसरे चौथे सप्ताह में आंधी-तूफान, असामयिक वर्षापात एवं ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के लिए कृषि इनपुट देने के लिए किसानों से पांच मई तक ऑनलाइन आवेदन करने को कहा है। विभागीय जानकारी के अनुसार सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, अररिया, मधुबनी, पूर्णिया, खगड़िया, किशनगंज, दरभंगा, बेगूसराय एवं भागलपुर समेत 13 जिले के 88 प्रखंडों की 1484 पंचायतों में कृषि इनपुट अनुदान योजना का लाभ किसानों के बैंक खाते में दिया जाना है। प्रभावित पंचायतों के वैसे किसान जिनकी फसल का नुकसान हुआ है, वे ऑनलाइन आवेदन कर कृषि इनपुट योजना का लाभ ले सकेंगे। यह भी पढ़ें- भेड़ पालन अनुदान को करें आवेदन विभागीय प्रावधान के अनुसार आंधी-तूफान, असामयिक वर्षापात एवं...