आलोक कुमार, मई 19 -- बिहार के सुपौल जिले में एक 9वीं की छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना छातापुर प्रखंड क्षेत्र के राजेश्वरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चरने पंचायत के वार्ड चार में सोमवार देर रात करीब 12 बजे की है। मृतका का शव उसके घर से करीब 50 मीटर दूर उत्क्रमित मध्य विद्यालय चरने अनुसूचित जाति मध्य विद्यालय की पहली मंजिल पर बरामद हुआ। उसकी पहचान स्व सियाराम सरदार की बेटी बंदना कुमारी (18) के रूप में हुई है। इस जघन्य वारदात के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है। बंदना किराना की दुकान चलाती थी। इलाके में देसी शराब बेचने की भी चर्चा है। पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से भी छानबीन कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही राजेश्वरी थानाध्यक्ष युगल किशोर देर रात ही घटनास्थल पहुंचे। मंगलवार अलसुबह पहले त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार, फिर सुपौल एसपी...