हाजीपुर, जून 2 -- महुआ। पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। बुधवार को महुआ प्रखंड की सुपौल टरिया में पैक्स चुनाव को लेकर वोट डाले जाएंगे। सुबह से यहां वोटिंग शुरू हो जाएगी। मंगलवार को मतदान केंद्र पर सभी मतदान कर्मी पहुंच गए और कमान संभाल लिया है। उक्त पैक्स के लिए तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिस पर 1669 मतदाता तीन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला वोटिंग से करेंगे। यहां पर पंकज कुमार, चंदेश्वर राय और रामबाबू राय के बीच अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला होगा। उधर, फतेहपुर पकड़ी में छोटे भाई राकेश मिश्रा के नामांकन वापस लेने के बाद बड़े भाई सुधीर रंजन अध्यक्ष के लिए निर्विरोध हो गए हैं। यह भी पढ़ें- सुपौल टरिया में आज पैक्स के लिए डाले जाएंगे वोट - नवनीत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...