सुपौल एक्सप्रेस के टॉयलेट में यात्री की संदिग्ध हालात में मौत
इटावा औरैया, अगस्त 27 -- इटावा। सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन के टॉयलेट में एक यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ट्रेन के इटावा जंक्शन पर रुकने के बाद यात्री की पत्नी की सूचना पर आरपीएफ और टीएक्सआर टीम ने टॉयलेट का गेट तोड़कर यात्री का शव निकाला। यात्री अपने परिवार के साथ बरौनी से नई दिल्ली जा रहा था। आरपीएफ के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद ही यह पता चल सकेगा कि यात्री की मौत हार्ट अटैक या किन कारणों से हुई है। बिहार के बेगूसराय के तेघड़ा भारसेती के रहने वाले 30 साल के रामआसरे तांती अपनी पत्नी बेबी पिता रामजतन तांती मां शांति देवी और 5 साल के एक बच्चे के साथ गाड़ी संख्या 04071 अप सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन के एस-6 कोच में सफर कर रहे थे। यह सभी लोग दिल्ली जाने के लिए बरौनी से सवार हुए थे। ट्रेन के कानपुर से निकलने के बाद रामआसरे टॉय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.