सुपौल, मार्च 20 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। गौरवगढ़ स्थित कृषि कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला सह प्रदर्शनी का उद्घाटन डीएम सावन कुमार, डीएओ पप्पू कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर अतिथियों को कृषि विभाग की ओर से सजावटी पौधा देकर सम्मानित किया गया। उद्घाटन के बाद डीएम ने परिसर में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर कृषि यंत्रों की उपयोगिता की जानकारी ली और अधिकारियों को इसे अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। जिले को इस साल कृषि यांत्रिकीकरण मद में 1 करोड़ 27 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। इसके तहत 1469 किसानों को परमिट दिया गया है, जिनमें से 672 किसान अब तक कृषि यंत्रों का उठाव कर चुके हैं। डीएओ पप्पू कुमार ने बताया कि सुपरसीडर मशीन के इस्तेमाल से किसानों की लागत में क...