सुपौल, अप्रैल 29 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल के सहरसा सेक्शन अंतर्गत सुपौल में रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए वीणा-एकमा से सुंदरपुर हाल्ट तक फैली रेलवे जमीन को खाली करा लिया। यह भी पढ़ें- आरा : मिशन स्कूल से चंदवा मोड़ तक हटा अतिक्रमणविशेष अभियान बुधवार को शुरू हुए इस विशेष अभियान में पहले ही दिन करीब 900 झुग्गी-झोपड़ी, कच्चे-पक्के मकान और अस्थायी दुकानों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। वर्षों से कब्जाई गई इस जमीन को खाली कराने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी के साथ उतरा था। कार्रवाई सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार चली। इस दौरान मौके पर आरपीएफ, रेल थाना और स्थानीय प्रशासन की टीम भारी संख्या में तैनात रही, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न फैले। यह भी पढ़ें- रेलवे स्ट...