सुपौल, मार्च 7 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नेपाल में संसदीय चुनाव के कारण तीन दिनों से सील भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुक्रवार सुबह खुल गई। सीमा खुलते ही सीमावर्ती इलाकों में एक बार फिर से रौनक लौट आई। 72 घंटे की बंदी के बाद जैसे ही भीमनगर बॉर्डर खोला गया, बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई और नेपाली ग्राहकों व यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई। तीन दिनों से सुनसान पड़े बाजार गुलजार हो उठे। भीमनगर बाजार, बसमतिया बाजार और सहरसा चौक बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे पर भी राहत दिखाई दी। गौरतलब है कि नेपाल में संसदीय चुनाव को लेकर बीते दो मार्च की मध्यरात्रि 12 बजे से ही भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा को सील कर दिया गया था। यह पांच मार्च की मध्यरात्रि तक लागू रहा। स्थानीय दुकानदार सतेंद...