सुपौल : 62 संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहे मजिस्ट्रेट व पुलिस बल
सुपौल, मई 29 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। बकरीद का पर्व गुरुवार को पूरी श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह होते ही विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अल्लाह की इबादत कर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। अनुमंडल प्रशासन द्वारा 62 संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। एसडीएमअभिषेक कुमार, एसडीपीओ बिभाष कुमार एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार लगातार क्षेत्र में गश्त लगाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। यह भी पढ़ें- अमन की दुआ के साथ ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा नगर परिषद स्थित बड़ी जामा मस्जिद, परतापुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.