सुपौल, मार्च 5 -- मरौना, एक संवाददाता। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए परिकोच गांव से 51 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परिकोच गांव निवासी बिनोद कुमार यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रेमन भास्कर ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि परिकोच गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से 51 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से शराब जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.