सुपौल, मई 12 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय विशेष टीबी मरीज खोज अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग को बड़ी सफलता मिली है। 24 अप्रैल से सात मई तक चलाए गए विशेष जांच अभियान में जिले भर में 346 नए टीबी मरीजों की पहचान की गई है। मरीजों का इलाज तत्काल शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव शिविर लगाकर संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग और जांच कर रही है। जबकि नवंबर 2025 से 10 मई 2026 तक जिले में 1522 टीबी मरीजों की पहचान की गई। यह भी पढ़ें- सुपौल : 50 दिनों में 346 टीबी मरीज मिले, 100 दिन का विशेष खोज अभियान तेजअभियान की प्रगति जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. चंदन कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान अब तक 34 हजार 917 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 9310 लोगो...