सुपौल, जुलाई 29 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ छह अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि भवानीपुर उत्तर वार्ड 7 स्थित पशु चिकित्सालय के सामने प्रमोद मंडल के टाट-फूस एवं टीन से बने लंबे समय से परित्यक्त झोपड़ीनुमा घर में कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ स्मैक की खरीद-बिक्री एवं सेवन कर रहे हैं। मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से स्मैक जैसा मादक पदार्थ कुल वजन 5.89 ग्राम पाया गया। इस संबंध में प्रतापगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...