सुपौल, जून 15 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लालगंज पंचायत स्थित बाढ़ आश्रय भवन के समीप से एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मिट्ठू झा उर्फ संजीव झा बिशनपुर शिवराम वार्ड 04 थाना बलुआ बाजार जिला सुपौल के रूप में हुई है। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। यह भी पढ़ें- सुपौल : 5.01 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- 63 ग्राम स्मैक सहित रुपईडीहा का युवक नेपाल में गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...