सुपौल, जून 19 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार देर शाम सरायगढ़ पंचायत के झाझा चौक के पास एक ऑटो की घेराबंदी कर ऑटो से 472 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना लाया। इस बाबत थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरायगढ़ पंचायत के झाझा चौक के पास एक ऑटो नंबर बीआर 50 पी 8240 की घेराबंदी कर ऑटो से प्लास्टिक की बोरी में रखी 472 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ ऑटो पर सवार निर्मली थाना क्षेत्र के जरौली गांव के वार्ड दो निवासी इंद्रजीत कुमार पंडित और शंकर कुमार को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : 472 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद, दो गिरफ्तार वहीं ऑटो को भी जब्त कर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत इंद्रजीत कुमार पंडित औ...