सुपौल, जुलाई 1 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। करजाईन थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 450 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि एक तस्कर भाग निकला। वहीं थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर एसआई प्रतिभा कुमारी पल्लवी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक सुजुकी एक्सएल सिक्स कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 1500 नेपाली शराब बरामद की जिसकी कुल मात्रा 450 लीटर है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार दो लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर थुम हा वार्ड आठ निवासी सुभाष कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी दीपक कुमार अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया है...